हरिद्वार,
उत्तराखंड के चंपावत जिले में नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। वही अब कई राजनीतिक दलों ने भी इसका विरोध शुर कर दिया है। आज हरिद्वार के ज्वालापुर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू और समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महन्त शुभम गिरी के नेतृत्व पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोद्ध प्रदर्शन किया।
इस दौरान सभी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई,साथ ही कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही कानून व्यवस्था को भी ठीक किया जाए।

