Oplus_131072

हरिद्वार

“NEET घोटालों ने छात्रों का भविष्य बर्बाद किया, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा” — हरिद्वार में बरसे हरीश रावत

 

हरीश रावत ने हरिद्वार पहुंचकर नीट परीक्षा में सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली अब “राष्ट्रीय अपराध” का रूप ले चुकी है और लगातार पेपर लीक तथा गड़बड़ियों के मामले सामने आ रहे हैं। हरीश रावत ने आरोप लगाया कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन करने वाली एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं और सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं बल्कि तीसरी-चौथी बार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। हरीश रावत ने कहा कि छात्र भारी मानसिक दबाव में हैं और कई बच्चे आत्महत्या तक करने को मजबूर हो रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बहाल करने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदारी तय करे और शिक्षा मंत्री समेत जिम्मेदार मंत्री तत्काल इस्तीफा दें, ताकि छात्रों और अभिभावकों को यह संदेश मिल सके कि सरकार उनकी चिंता को गंभीरता से ले रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *