Oplus_131072

 

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में बम धमाके की धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तड़के एक अज्ञात कॉलर ने डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर चार दिन के भीतर हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं तथा संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ा दी गई।जानकारी के अनुसार कॉल करने वाला व्यक्ति फोन पर लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था और पुलिस-प्रशासन सहित देश-प्रदेश के उच्च अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कर रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी।एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में कॉल यमकेश्वर ब्लॉक क्षेत्र के एक नशेड़ी युवक द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। उसका आपराधिक और सामाजिक इतिहास खंगाला गया, लेकिन अब तक ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं जिनसे वह किसी बड़ी साजिश रच रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *