ब्रेकिंग न्यूज हरिद्वार
हरिद्वार में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, सिडकुल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी-रावली महदूद में ताबड़तोड़ चेकिंग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने जनपदभर में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया।
कानून व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने किरायेदारों का बड़े स्तर पर सत्यापन किया।
रावली महदूद और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही, जहां ताबड़तोड़ सत्यापन अभियान चलाकर बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों से पूछताछ की गई।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने की अपील भी की।
Oplus_131072 