ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, गायत्री विहार कॉलोनी में चले लाठी-डंडे
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित सराय की गायत्री विहार कॉलोनी में मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।
दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।
अचानक हुई मारपीट से कॉलोनी में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक कई लोग चोटिल हो चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।
पुलिस ने घायलों की जानकारी जुटाते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Oplus_131072 