Oplus_131072

 हरिद्वार,

हरिद्वार के हरिपुर कला स्थित श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे, जहां ट्रस्ट पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। क्षत्रिय कलोता समाज द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सभी का अभिवादन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा इस समय अपने चरम पर है और सरकार की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा पंजीकरण केंद्रों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में देवभूमि आने का अलग ही आनंद है और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास चार साल में एक बार आता है और यह पुण्य, दान व आत्मचिंतन का विशेष समय माना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *