Oplus_131072

 हरिद्वार,

 

मई के महीने में एक और जहां गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है तो वही ईंधन के दामों में लग रही आग लोगों को दोहरी मार झेलने को मजबूर कर रही है। आपको बता दें कि पिछले 10 दिनों में आज चौथी बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं, जिसके चलते हरिद्वार में लगभग 6 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

महंगे होते ईंधन का असर अब सीधे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और बजट पर दिखाई देने लगा है। शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों ने बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताई है और कहा कि अब घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। हरिद्वार मे पेट्रोल पंप पर तेल भराने पहुंचे युवाओं का कहना है कि पहले जहां लोग बिना ज्यादा सोचे वाहन का इस्तेमाल करते थे, वहीं अब हर बार मीटर पर बढ़ते रुपये देखकर चिंता होने लगी है। युवाओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सिर्फ वाहन चलाना ही महंगा नहीं हुआ, बल्कि इसका असर खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान तक पर पड़ रहा है। हरिद्वार में ऑटो चालकों और छोटे व्यापारियों ने भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका असर व्यापारी वर्ग और आम लोग दोनों को झेलना पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *