Oplus_131072

हरिद्वार

 

खबर हरिद्वार से , जहाँ स्मार्ट मीटर लगाए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता की है। कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई उपभोक्ता अपनी इच्छा से स्मार्ट मीटर लगवाना चाहता है तो पार्टी को उससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन किसी भी नागरिक पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने बताया कि सरकार ने जो स्मार्ट मीटर लगाने की योजनाएं बनाई है यह योजनाएं जबरदस्ती की है। सरकार ने वादा किया था कि हम उपभोक्ता की मर्जी के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाएंगे लेकिन सरकार ने नया आदेश जारी किया है कि पुलिस के द्वारा स्मार्ट मीटर लगवाये जाएंगे। स्मार्ट मीटर जिनके यहाँ लगा है उसमें बिल गलत आ रहा है। यदि कोई स्मार्ट मीटर लगवाना चाहता है तो उसमें हमे कोई आपत्ति नही है। यदि कोई स्मार्ट मीटर नही लगवाना चाहता है तब उनके यहाँ स्मार्ट मीटर नही लगना चाहिए। यदि सरकार जबरदस्ती करेगी, तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *