हरिद्वार,
एधर्मनगरी हरिद्वार के हर की पौड़ी क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले करीब 15 दिनों से हरिद्वार में रहकर हर की पौड़ी पर पूजा-पाठ कर रही थी। सोमवार सुबह जब वह पूजा के लिए घाट पर पहुंची तो किसी बात को लेकर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान की जा चुकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

