Oplus_131072

रुड़की,

रुड़की में ठेके कारोबारी अमन की हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई के दौरान देर रात कोतवाली रुड़की पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगला इमरती के पास बाइक सवार तीन संदिग्धों को घेरने की कोशिश की। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढंडेरा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रुड़की अस्पताल लाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश ने पूछताछ में कथित तौर पर कबूल किया कि कल हुए अमन हत्याकांड को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान मौके से दो बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस ने इलाके में कांबिंग शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed