Oplus_131072

रुड़की,

पूरे देश में आज ईदुल अज़हा का त्योहार बड़े ही अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रुड़की में भी ईद की खास रौनक देखने को मिली जहां सुबह ईदगाह में हजारों लोगों ने ईदुल अज़हा की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती सलीम ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि देशभर में शांति और सौहार्द बना रहे, यही दुआ की गई है। साथ ही उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई काम न करें जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को तकलीफ पहुंचे। रुड़की ईदगाह में सुबह से ही नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने लोग बड़ी संख्या में ईदगाह पहुंचे और ईदुल अज़हा की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद हर तरफ लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती सलीम ने अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार त्याग, कुर्बानी और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करते हुए कहा कि समाज में नफरत फैलाने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने चाहिए। रुड़की में ईदुल अज़हा का त्योहार आपसी प्रेम,भाईचारे और सौहार्द के माहौल में मनाया गया जहां लोगों ने देश में शांति और खुशहाली की दुआ के साथ ईद का जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *