Oplus_131072

हरिद्वार,

हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। शांतरशाह में बाइक की दुकान पर बैठे 26 वर्षीय मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को दो नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी।

शांतरशाह में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाइक की दुकान पर बैठे 26 वर्षीय बाइक मिस्त्री हैप्पी को तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जांच के जल्द खुलासे के लिए टीम गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *