उत्तराखंड (देहरादून),
उत्तराखंड बीजेपी के ऑफिसियल पेज पर पूर्व सीएम हरीश रावत का एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर किया गया है जिसको लेकर सियासत गरमा गई है। हरीश रावत ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि क्या अब राजनीति में सच की कोई जगह नहीं बची? हरीश रावत ने कहा का मैं भाजपा के लोगों से कहना चाहता हूँ कि वे अपने झूठ के लिए राज्य की जनता से माफी माँगें। सोशल मीडिया पर मेरे विरुद्ध आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेकर जो झूठा नैरेटिव गढ़ने का दुष्प्रयास किया जा रहा है अगर उसे तुरंत डिलीट नहीं किया गया और सार्वजनिक रूप से वापस नहीं लिया गया, तो यह भाजपा और तथाकथित “धाकड़ धामी” की असलियत को उजागर करता है।
हरीश रावत ने कहा कि यह कैसी भाजपा है, जिसके आधिकारिक पेजों पर केवल झूठ ही झूठ परोसा जा रहा है?राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठ के सहारे राजनीतिक प्रहार किए जा रहे हैं। अगर इस झूठ के लिए क्षमा नहीं माँगी और वीडियो नहीं हटाया तो मुझे विवश होकर आपके विरुद्ध थाने में FIR दर्ज करानी पड़ेगी।साथ ही साइबर क्राइम के अंतर्गत भी आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिएआवेदन दूँगा।
मैं यहीं नहीं रुकूँगा लगातार सात दिनों तक भाजपा कार्यालय जाकर इस झूठी राजनीति का पर्दाफाश भी करूँगा। मैं 2017 का घाव सह लिया, मैं 2022 का घाव भी सह लिया, लेकिन अब हरीश रावत 2027 के लिए जो आप झूठ के सहारे हम पर आक्रमण कर रहे हो।

