देहरादून
महिला कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड की नवनियुक्त आब्ज़र्वर पूनम पंडित का प्रथम उत्तराखंड आगमन हुआ । इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूनम पंडित ने तामम महिला कांग्रेस की महिलाओं के साथ बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई । इसको लेकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड महिला कांग्रेस में अपार संभावनाएं हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना, महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा कांग्रेस की विचारधारा को हर वर्ग तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।”
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने बयान में कहा कि पूनम पंडित जी का अनुभव और मार्गदर्शन उत्तराखंड महिला कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। हम सभी उनके साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।”
Oplus_131072 