Oplus_131072

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बड़ी ख़बर,

अल्मोड़ा में दर्दनाक बस हादसा: गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 6 की मौत, कई घायल ,18 लोग थे बस में सवार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

भिकियासैंण–विनायक मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन कर रहे घायल लोगों का रेस्क्यू,,,,,

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बस पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *