Oplus_131072

हरिद्वार ब्रेकिंग न्यूज

हाउसिंग सोसाइटी में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष; दो घायल, वीडियो वायरल


हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित आरोग्यम हाउसिंग सोसायटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।

बताया जा रहा है कि सोसाइटी की वर्किंग कमेटी और सिक्योरिटी के ठेके को लेकर चल रहे विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

मारपीट की इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठियों से हमला करते नजर आ रहे हैं।

सूचना मिलने पर बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *