हरिद्वार
दीपावली की आहट से हरिद्वार के बाजारों में लौटी रौनक, सज गई दुकानों की गलियां, खरीदारों की उमड़ी भीड़
हरिद्वार। दीपावली पर्व नजदीक आते ही हरिद्वार के बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के शिवालिक नगर, ज्वालापुर, रेलवे रोड और रानीपुर मोड़ जैसे प्रमुख बाजारों में सजावटी सामान, मिठाइयों, दीयों और कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
बाजारों में रंग-बिरंगी झालरों, मिट्टी के दीयों और आकर्षक लाइटों से दुकानें जगमगा उठी हैं।
वहीं व्यापारी भी लंबे समय बाद बढ़ी बिक्री से खुश नज़र आ रहे हैं। लोग अपने घरों को सजाने और उपहार खरीदने में व्यस्त हैं।
बच्चों में भी पटाखों और मिठाइयों को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
पुलिस प्रशासन ने भी त्योहार के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है ताकि लोग शांति और उल्लास के साथ दीपावली मना सकें।
दीपावली की आहट से हरिद्वार के बाजारों में लौटी रौनक, सज गई दुकानों की गलियां, खरीदारों की उमड़ी भीड़
Oplus_131072 