Oplus_131072

हरिद्वार,

देश में पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रानीपुर विधान के शिवालिक नगर चौक ओर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और सरकार का पुतला भी दहन किया।
सभी नेताओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की कीमतें बढ़ने से परिवारों के साथ छोटे कारोबारियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण लोगों का घर चलाना कठिन होता जा रहा है जबकि सरकार जनता की परेशानियों की अनदेखी कर रही है।
भाजपा शासन में देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। चेतावनी दी गई कि यदि पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़े दाम वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *