Oplus_131072

हरिद्वार,

सिडकुल थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि उसे नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया गया, जहां उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की गई। मामले की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी कार्यकर्ता सिडकुल क्षेत्र पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

भीम आर्मी पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने संबंधित थाना पुलिस से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। पीड़ित युवती ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसे मानसिक रूप से काफी प्रताड़ना झेलनी पड़ी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *