Oplus_131072

कनखल हरिद्वार

एंकर – कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित एक गौशाला में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 40 से 50 लोगों के हथियारों के साथ घुसने और लाखों रुपये की नकदी व जेवरात लूटने का आरोप लगा। घटना के दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जगजीतपुर निवासी अनुज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे डिवाइन लाइफ स्कूल के पास स्थित उनकी गौशाला में कई लोग जबरन घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने गौशाला परिसर में रह रहे परिवार के घर का ताला खोलकर लॉकर में रखे करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और दो लाख रुपये की नकदी निकाल ली। बताया गया कि यह रकम और जेवर सुमन राठी के बेटे मोनू की आगामी शादी के लिए जुटाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *