रुड़की (लंढौरा)
रुड़की के लंढौरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में एक ऊंचे पॉपुलर के पेड़ पर गुलदार उल्टा लटका हुआ मिला।
ग्राम रनसुरा में गुलदार का एक पैर टहनी में फंस गया, जिससे वह करीब 5 से 6 घंटे तक पेड़ पर फंसा रहा।
गुलदार की हालत देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली।
भीड़ के शोर और हलचल से गुलदार लगातार छटपटाता रहा, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही।
वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को बेहोशी का इंजेक्शन दिया।
पेड़ काटकर गुलदार को सुरक्षित नीचे उतारा गया और पिंजरे में बंद कर रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू के बाद भी सैकड़ों ग्रामीण वन विभाग की गाड़ी के पीछे-पीछे चलते रहे, जिससे हालात और संवेदनशील बने।
गुलदार को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना ने वन्यजीव रेस्क्यू में देरी, भीड़ की लापरवाही और जागरूकता की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Oplus_131072 